https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4295913954012131

एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में 48 रन की तेजतर्रार पारी खेलते ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शेफाली अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ 22 सितंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में शेफाली ने सिर्फ 29 गेंदों पर 48 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। 2026 में शेफाली ने अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 863 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं। इस रिकॉर्ड के साथ शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया है। वोल्वार्ड्ट ने 2026 में 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 824 रन बनाए हैं। शेफाली का इस साल का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने लगातार बड़े मुकाबलों में टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

अगर 2025 विश्व कप के फाइनल के बाद से शेफाली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो नॉकआउट मुकाबलों में उनका बल्ला लगातार चला है। उन्होंने 2025 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद 2026 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में उन्होंने 64 रन और फाइनल में 68 रन बनाए। वहीं, एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में शेफाली ने नाबाद 40 रन बनाए, जबकि सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन ठोके। फाइनल में भी उन्होंने 48 रन बनाकर भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 29 गेंदों में 48 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन का योगदान दिया। वहीं, पारी के आखिरी ओवरों में ऋचा घोष ने तेजी से रन जोड़े। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इन शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा। फाइनल में हार के बाद श्रीलंका को सिल्वर मेडल मिला, जबकि पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की दमदार बल्लेबाजी ने अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:-एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन धमाका, श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी महिला टीम

 

administrator

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *