Salman khan controversy: सलमान खान अपने बेबाक अंदाज और दबंग व्यक्तिगत के लिए काफी जाने जाते हैं। लेकिन इस बार भाईजान का यही अंदाज कैमरे के सामने कुछ अलग ही वजह से देखने को मिला। ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर की शूटिंग के दौरान पैप्स को पोज देते हुए दबंग खान भड़क गए। आखिर इस आचानक नाराजगी का क्या कारण हैं चलिए जानते हैं, क्या हैं पूरा मामला।
दरअसल, सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर मौजूद थे और पैपराजी के लिए पोज कर रहे थे। इसी दौरान एक पैपराजी ने उन्हे बाबा कहकर पोज देने के लिए कहा। बस फिर क्या था, सलमान का मूड अचानक बदल गया। सलमान खान ने नाराजगी जताते हुए कहा ‘बाबा? ये तेरा काम नहीं हैं। मुझे कैमरे के आगे आने की जरूरत नहीं हैं।‘ विडिओ में सलमान खान का गुस्सा साफ नजर आ रहा हैं। वह पैपराजी के घूरते हुए भी दिखाई दिए। बार-बार फोटो के लिए कहे जाने पर भी वह काफी इरिटेटेड नजर आए।
‘बिग बॉस 20’ के लिए तैयार हैं भाईजान
गुस्से वाले इस वीडियो के बीच सलमान खान अपने ‘बिग बॉस 20’ लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के सेट से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सलमान जींस, फिटेड टी-शर्ट और वेस्टकोट पहने नजर आए। सिर पर हैट ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना दिया. 60 साल की उम्र में भी सलमान का फिट और डैशिंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरों पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
सलमान खान एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के मंच पर होस्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। शो को कलर्स टीवी के साथ-साथ Jio Hotstar पर भी देखा जा सकेगा। वहीं, सलमान की फीस को लेकर भी काफी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, पूरे सीजन की होस्टिंग के लिए उन्हें करीब 120 करोड़ रुपये ऑफर किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, उनकी फीस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल सलमान का पैपराजी पर भड़कने वाला वीडियो वायरल है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।